पूर्वी दिल्ली से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने किया रोड शो।

चौहान अनिल नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा द्वारा शकरपुर और पटपड़गंज क्षेत्र में जन सम्पर्क यात्रा का किया गया भव्य आयोजन” भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा द्वारा आज जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से शकरपुर और पटपड़गंज के क्षेत्रीय निवासियों से घर घर जाकर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन बना चुके शकरपुर के सैकड़ो से ज्यादा की संख्या में उत्साहित क्षेत्रवासियो ने कई जगहों पर हर्ष मल्होत्रा का भव्य और जोरदार स्वागत किया और लाखो मतों से जीत दिलवाकर संसद भेजनें का निर्णय भी लिया। आज के जनसम्पर्क यात्रा में शाहदरा जिला से उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व भूषण ठक्कर, विधायक अभय वर्मा, लोकसभा सह संयोजक लता, निगम पार्षद यशपाल केंथुरा व राम किशोर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष ललित निगम, सोहन कुमार, सुनीत अग्रवाल व संजीव, संतोष शाह तथा मयूर विहार जिला से जिलाध्यक्ष विजेंदर धामा, उपाध्यक्ष जितेंदर चौधरी, निगम पार्षद रेनू चौधरी, पूर्व निगम पार्षद विपिन विहारी, मण्डल अध्यक्ष रोहित मल्होत्रा तथा अन्य पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply