0.4 C
New York
Monday, January 13, 2025
spot_img

प्रदेश के व्यापारियों को दिया जाए आयुष्मान कार्ड- प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र

बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के सभी पंजीकृत व्यापारियों व उनके परिवार को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र ने मंगलवार को पत्रकारों से बताया कि व्यापारी समाज का प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी तौर पर टैक्स देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अपना सहयोग दे रहा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए सर्वाधिक अर्हता रखता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही अपनी इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा।

मिश्र आज श्रावस्ती जिले में आयोजित व्यापार मंडल के एक कार्यक्रम में जाते समय बहराइच में रूककर रास्ते में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्रावस्ती जाने से पूर्व बहराइच शहर में बहराइच व गोंडा व्यापार मंडल पदाधिकारियों से बैठक कर मिश्र ने व्यापारियों की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल पदाधिकारी सुनील पांडे, बहराइच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, शहर अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊ जी’, उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, महामंत्री आशीष कंसल व कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना सहित गोंडा व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles