27.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सेवा भारती उत्कर्ष संस्था द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक।

नई दिल्ली। सेवा भारती उत्कर्ष जीबी रोड श्रधानंद मार्ग स्थित दिल्ली नगर निगम स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व। रक्षाबंधन के पावन पर्व के कार्यक्रम का आयोजन सुशील गुप्ता, वंदना वत्स एवं डॉक्टर पुष्पा के नेतृत्व में बेहद ही सफलतापूर्वक किया गया।

सेवा भारती उत्कर्ष संस्था के द्वारा पत्रकारों से विशेष बातचीत करने के दौरान जानकारी दी गई की जीबी रोड एमसीडी स्कूल में कंप्यूटर क्लास और कक्षा 5 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर और सिलाई की ट्रेनिंग के साथ हर सप्ताह निशुल्क मैडिकल कैंप में डॉक्टरों द्वारा मुफ्त दवाइयां, मुफ्त चेकअप और मुख्य परामर्श कैंप का आयोजन भी किया जाता है।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सेवा भारतीय उत्कर्ष में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया और विशेष रूप से महिलाओं ने महिलाओं को रक्षा सूत्र बांध कर यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की सभी महिलाएं एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए और एक दूसरे की मदद हमेशा निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए समाज में इस बात को जितना भी हम बढ़ चढ़कर इसका प्रचार करेंगे उतना ही समाज में जागरूकता फैलेगी।

इसी संकल्प के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पर्व को महिलाओं की सुरक्षा के नाम अर्पित करते हुए यह संकल्प लिया कि हम अपनी रक्षा स्वयं करेंगे, हमें किसी पर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है हम अगर एक गृहणी हैं तो उसके साथ-साथ हम एक खिलाड़ी भी हैं। इस देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में आज की तारीख में महिलाओं को भी बहुत बड़ा योगदान है यह कार्यक्रम इस संस्था द्वारा निरंतर पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है महिलाओं को जागरूक करने के लिए।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles