37.8 C
New Delhi
Tuesday, May 13, 2025

मार्च में रजिस्ट्री स्लॉट 5 बजे तक उपलब्ध, कार्यालय 6 बजे तक करेंगे पंजीकरण कार्य

सचिन मलिक। उत्तर प्रदेश के समस्त उप-निबन्धक कार्यालय में मार्च 2025 के महीने में शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे इसके साथ ही स्लॉट बुक करने का जो समय 4 बजे तक था उसे भी एक घंटा बढ़कर शाम 5 बजे कर दिया गया है। इसके साथ ही मार्च महीने के अंतिम रविवार को भी विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारु रूप से सम्पादित किया जायेगा, ताकि उक्त अवकाश के दिन भी आम जनमानस के द्वारा विलेखों का अधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में मंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देशानुसार महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं।

मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय समापन एवं महीने मार्च में होली व नवरात्रि के त्योहार के कारण इस महीने में आम जनमानस द्वारा अधिक संख्या में अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण कराया जाना सम्भावित है। महीना मार्च में होली आदि त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश के कारण महीने में उपलब्ध कार्य दिवस अपर्याप्त होने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही महीने मार्च 2025 के अन्य अवकाश दिवस अथवा रविवार को उप निबन्धक कार्यालयों को निबन्धन कार्य हेतु खोले जाने के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार आम जनता को शाम 4 बजे तक रजिस्ट्री के लिए स्लॉट उपलब्ध कराए जाते थे तथा शाम 5 बजे तक कार्यालयों द्वारा रजिस्ट्री का कार्य संपादित किया जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार इस समय को 1 घंटे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जनसेवा के संकल्प को सिद्ध करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें – बिहार बजट 2025-26: 8 नए एयरपोर्ट, छठ पूजा होम स्टे समेत बड़े ऐलान, जानें मुख्य बातें

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles