17.1 C
New Delhi
Tuesday, January 20, 2026

स्नान करते समय घाघरा में डूबी किशोरियां 

महिलाओं के साथ नदी में स्नान कर रही थी बच्चियां

बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा नदी के तट पर बुधवार शाम को गांव की महिलाएं जिउतिया पूजा के लिए स्नान कर रही थीं। साथ में स्नान करते समय दो किशोरिया घाघरा नदी में डूब गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। जिले में बुधवार को महिलाओं ने जीवित पुत्र की दीर्घायु के लिए जिउतिया व्रत रखा। इसके बाद सभी शाम को रीति रिवाज के अनुसार नदी के तट पर स्नान करने पहुंची। सुजौली थाना क्षेत्र के मौरहवा गांव के पास स्थित घाघरा बैराज नदी में महिलाएं और गांव की बेटियां स्नान कर रही थी। स्नान करते समय बड़खड़िया गांव निवासी सीमा उम्र 16 वर्ष पुत्री हरिश्चंद्र और लाली उम्र 14 वर्ष पुत्री विजेंद्र गहरे पानी में चली गई।

दोनों को आसपास के लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पानी अधिक होने से दोनों किशोरिया बीच धारा में बह गईं। नदी के तट पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच रही है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles