सांसद एवं विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

बारिश के बावजूद दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद, हजारों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लेकर अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा का शुभारंभ भाजपा कार्यालय बिशेश्वरगंज से भूपगंज बाजार नगर पंचायत पयागपुर होते हुए जिसका समापन हजूरपुर पुरैनी बाजार में हुआ। सांसद कैसरगंज करण भूषण ने कहा कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव और स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे सदैव बरकरार रखना है। वहीं पयागपुर बिधायक सुभाष त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने देश को एकसूत्र में पिरो दिया है।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लक्ष्य और उत्सव तभी पूर्ण होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक देश को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेगा। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए,जिनमें जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडे,ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,हरेंद्र विक्रम सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक,मंडल अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल,रामगोपाल शुक्ल, त्रिलोकीनाथ,अनिल सिंह एवं ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य पवन पांडे, ललिता चक्रवर्ती, किसान मोर्चा से आनंद पांडे,सत्यप्रकाश सिंह,युवा मोर्चा से प्रदीप शुक्ल,दुर्गेश सिंह,सीपी सिंह,बृजेश सिंह हजारों‌ की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply