34.5 C
New Delhi
Saturday, July 19, 2025

IPL के ‘सिक्सर किंग’ है ये 5 खिलाड़ी, कोई नहीं तोड़ पाया इस एक धुरंधर खिलाड़ी का रिकॉर्ड, आज भी कायम!

आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक है। दिन-ब-दिन आईपीएल में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। अब तक लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खत्म हो चुके हैं और टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण यानी की प्लेऑफ की तरफ बढ़ चुका है। गौरतलब है कि, प्लेऑफ में दो क्वालीफायर मैच और एक एलिमिनटेर मैच करेगा कि, फाइनल में इस बार कौन सी टीम अपना दमखम दिखाने वाली है? वही प्ले ऑफ की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियन, रॉयल चैलेंज बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग है जो प्लेऑफ में आमने-सामने आने वाली है। प्ले ऑफ नजदीक आ रहा है और दर्शकों का रोमांचक भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हम बात करेंगे आईपीएल इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जो छक्के लगाने की रेस में सबसे ज्यादा आगे निकले और इनकी खेलने के तरीके भी काफी रोमांचक रहे। तो चलिए जानते हैं इन सिक्सर किंग के बारे में…

क्रिस गिल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का। बता दे क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर की 141 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जी हां.. उनके नाम 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इतना ही नहीं बल्कि आज भी यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल के नाम पर कायम है। बता दे क्रिस गेल का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है। वह वेस्टइंडीज के एक मशहूर खिलाड़ी है जो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं और जमैका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह एक हार्ड हीटिंग बाए हाथ के सलामी बल्लेबाज जिनके पास ऐसे कई प्रकार के शॉट्स हैं जिनके माध्यम से उन्होंने दर्जनों रिकॉर्ड हासिल किए है।

ipl 2025

रोहित शर्मा
दूसरे स्थान पर आते हैं मुंबई इंडियंस के ओपनर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है जो जब मैदान पर उतरते हैं तो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अब उन्होंने आईपीएल की 264 पारियों मे 298 छक्के लगाए हैं। जी हां.. वह 300 का आंकड़ा छूने में केवल दो छक्के दूरी है और उन्होंने यह एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

ipl 2025

विराट कोहली
तीसरे नंबर पर आते हैं क्रिकेट प्रेमियों के चहेते विराट कोहली। जी हां.. सर्वाधिक आईपीएल छक्के लगाने वाले में आरसीबी के विराट कोहली का नाम भी शामिल है और वह इस स्थान में तीसरे पायदान पर है। बता दे उन्होंने अब तक 256 आईपीएल पारियों में 291 छक्के लगाए हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो विराट भी रोहित शर्मा की करीबी है, हालांकि उन्हें 300 का आंकड़ा छूने में करीब 9 छक्के चाहिए।

ipl 2025

महेंद्र सिंह धोनी
अब बात करते हैं क्रिकेट के धुरंधर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। चेन्नई सुपर किंग्स के महारथी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और वह जब मैदान पर उतरते हैं तो नजारा देखने लायक होता है। आईपीएल की बात हो या फिर किसी भी क्रिकेट लीग की हर लीग में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा रहा है। बात करें माही के आईपीएल छक्कों के बारे में तो उन्होंने अब तक 242 आईपीएल पारियों में करीब 264 छक्के लगाए हैं जो बहुत ही शानदार रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी बेहतरीन पारियों के साथ कई रिकॉर्ड दर्ज किया और फैंस को यह यादगार लम्हे हमेशा याद रहेंगे।

ipl 2025

एबी डी विलियर्स
पांचवें नंबर पर आते हैं दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स। हालांकि वह एक विदेशी खिलाड़ी है लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में बहुत जम ख़म दिखाया है। बता दे उन्होंने 170 पारियों में करीब 251 छक्के लगाए हैं जो अपने आप में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है। वही बात की जाए इस सीजन के बारे में तो देखना दिलचस्प होगा कि साल 2025 आईपीएल का खिताब कौन सी टीम लेकर जाती है? हालांकि क्रिकेट प्रेमियों को चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा उम्मीदें थी, हालांकि शानदार पारियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का सफर पूरा हो गया।

ipl 2025

ये भी पढ़ें: बीच मैदान में सिराज ने खोया आपा, अपने ही साथी पर भड़के, कप्तान के बीच में आने के बाद शांत हुआ गुस्सा! हुए ट्रोल

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles