21.1 C
New Delhi
Tuesday, February 18, 2025

नानपारा से बिछिया और मैलानी जाने वाली ट्रेन संचालन 20 अगस्त के बाद संभव।

कम किराए पर यात्रा करने वालों को अभी और करना होगा इंतजार।

बहराइच। जिले के नानपारा और बिछिया से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बाढ़ में पटरी उजड़ने से बंद है। पानी कम होने के बाद भी पटरी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में 20 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इसके बाद ही संचालन पर कुछ कहा जा सकता है। बहराइच जिले से कम खर्च में लखीमपुर, पीलीभीत आने जाने के लिए ट्रेन का सहारा था। यात्री कम खर्च में मैलानी से लखमीपुर समेत अन्य जिलों को जाते थे।

लेकिन दो सप्ताह पूर्व आई बाढ़ में नानपारा जंक्शन मैलानी रेल प्रखंड के पलिया स्टेशन से पहले ट्रेन की पटरी बाढ़ में बह गई थी।जिससे जिले के नानपारा और बिछिया से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दो सप्ताह बीत गए हैं। लेकिन अभी तक रेल पटरी दुरुस्त नहीं हो सकी है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है।

इससे जिले के यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अधिक खर्च और दूरी तय कर गंतव्य की ओर जाने को विवश हैं। मंडल रेल प्रबंधक के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता का कहना है कि नानपारा मैलानी रेल प्रखंड पर पलिया स्टेशन के निकट कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन बंद है। 20 अगस्त के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles