34 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

करोड़ों के मालिक, फ़िल्में होती है सुपरहिट, फिर भी लाइमलाइट में नहीं रहते रानी के पति आदित्य! जानें क्या है कारण?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता यश राज चोपड़ा का नाम तो आपने सुना ही होगा। यशराज चोपड़ा इंडस्ट्री के एक ऐसे निर्माता रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रोमांटिक फिल्मों का निर्माण किया है। उनके जाने के बाद यह बागडोर उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने संभाली। जी हां… आदित्य चोपड़ा इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है लेकिन उन्हें लाइमलाइट में रहना बिलकुल भी पसंद नहीं है। आज यानी की 21 मई को आदित्य चोपड़ा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए जानते हैं आदित्य चोपड़ा के निजी जीवन के बारे में…

aditya chopra

इंडस्ट्री को दी कई हिट फ़िल्में
आज ही के दिन 1971 में मशहूर फ़िल्म निर्माता यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के घर आदित्य चोपड़ा का जन्म हुआ। आदित्य फिल्म निर्देशक के साथ-साथ एक जाने-माने निर्माता और पटकथा लेखक भी है। वह यशराज फिल्म के अध्यक्ष भी है। उनके द्वारा निर्मित फिल्में इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इतना ही नहीं बल्कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘वीरजारा’ भी आदित्य चोपड़ा की ही देन है। जहां आदित्य चोपड़ा की फिल्म इंडस्ट्री में धमाका करती है तो वही उनकी निजी जिंदगी काफी निजी है। यहां तक कि वह तस्वीरें खिंचवाना भी पसंद नहीं करते है।

aditya chopra

कहां मिले थे आदित्य और रानी?
आदित्य चोपड़ा ने इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से शादी रचाई। हालांकि रानी मुखर्जी से पहले उनकी शादी बचपन की दोस्त और मशहूर डिजाइनर पायल खन्ना से हुई थी लेकिन साल 2009 में इन दोनों का तलाक हो गया। वही बात की जाए रानी और आदित्य चोपड़ा की मुलाकात के बारे में तो उस समय रानी की पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ रिलीज हुई थी तभी आदित्य चोपड़ा ने रानी को देखा था।

aditya chopra

कहा जाता है कि आदित्य पहली नजर में ही रानी को पसंद करने लगे थे, हालांकि रानी की तरफ से ऐसा कुछ नहीं था। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने रानी के साथ फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में काम किया। यही वह फिल्म थी जिसके दौरान आदित्य और रानी की पहली प्रोफेशनल मुलाकात हुई।

सीक्रेट तरीके से हुई दोनों की शादी
इसके बाद यश चोपड़ा की फिल्म ‘वीर-जारा’ की शूटिंग के दौरान आदित्य और रानी एक दूसरे के नजदीक आए। कहा जाता है कि रानी आदित्य के लिए घर से खाना बना कर लाती थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। रिपोर्ट के माने तुम आदित्य और रानी ने करीब 8 से 12 साल अपने रिश्ते को गुप्त रखा। इसके बाद इन्होंने 21 अप्रैल 2014 को बहुत ही सीक्रेट तरीके से इटली में शादी रचा ली जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

aditya chopra

इसके बाद साल 2015 में रानी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि आज तक रानी ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उनकी तस्वीरें बाकि स्टारकिड्स की तरह सोशल मीडिया पर नहीं मिलती। वहीं आदित्य चोपड़ा को बहुत निजी तरीके से रहना पसंद है।

ये भी पढ़ें: NTR:100 करोड़ी शादी, 18 करोड़ का सजाया मंडप, पहनी 1 करोड़ की साड़ी, फिर इस बात पर खूब हुआ हंगामा!

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles