12.1 C
New Delhi
Saturday, February 15, 2025

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का हुआ विस्तार, गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत होंगे 28 कार्यक्रम, निगम अधिकारियों ने बनाई रूपरेखा।

गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत पुन: विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम होंगे जिसके लिए निगम अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है कार्यक्रम 5 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2024 तक रहेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का छूटे हुए पात्रों को फिर से अवसर मिलेगा शहर के पांचो जोन में अलग-अलग दिनांक में कार्यक्रम शुरू होंगे जिसके लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को नोडल प्रभारी बनाया गया तथा जोनल प्रभारी की देखरेख में भव्यता से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर के पांचो जोन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम कराए जाएंगे। विजयनगर जोन में 4 सिटी जोन में 5 मोहन नगर जोन में 8 वसुंधरा में 8 तथा कवि नगर जोन के अंतर्गत 3 कार्यक्रम होंगे। इस प्रकार टोटल 28 कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत कराए जाएंगे सभी आयोजनों में पूर्व की भांति सरकारी योजनाओं के कैंप भी लगाए जाएंगे गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी अन्य विभागों की योजनाओं के साथ संबंध अधिकारियों से समन्वय भी कर रहे हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित हुए कार्यक्रमों में शहर में एक उत्साह का माहौल बना रहा शासन के आदेश के क्रम में पुनः गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी 28 स्थान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम कराएंगे जिसमें सम्मान पूर्वक जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं उनके द्वारा रूपरेखा बनाकर कार्यक्रमों को भव्यता से सफलतापूर्वक कराया जाएगाl गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों में 29754 लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ लिया पुनः आयोजित कार्यक्रमों में शहर वासी अधिक से अधिक भारत सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही को प्रारंभ कर रहा है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles