32 C
New Delhi
Monday, June 2, 2025

अयोध्या: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नैपुरा पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास!

  1. जल शक्ति मंत्री ने नैपुरा पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।
  2. जलशक्ति मंत्री ने 12 परियोजनाओं जिनकी लागत रू. 7476.30 लाख का किया शिलान्यास एवं 07 परियोजनाएं कुल लागत 3350.41 लाख का किया लोकार्पण।

सचिन मलिक, अयोध्या: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज जनपद अयोध्या के रौनाही तटबंध में किमी 13.350 पर नैपुरा पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य सहित अन्य विभागीय 11 परियोजनाओं कुल लागत 7476.30 लाख का शिलान्यास एवं 07 परियोजनाओं कुल लागत 3350.41 लाख का लोकार्पण किया गया।

क्या बोले जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह?
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सरयू/घाघरा नदी के दायें तट पर निर्मित रौनाही तटबन्ध के किमी 13.350 पर नैपुरा पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके साथ जनपद अयोध्या में कुल 12 अद्द सिंचाई, बाढ़ तथा राजकीय नलकूपों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। जिनकी कुल लागत रू. 7476.30 लाख है। शिलान्यास की परियोजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात् लगभग 10 लाख कृषकों तथा जन सामान्य को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा, आवागमन हेतु नये पुल उपलब्ध होंगे तथा बाढ़ से बचाव होगा। साथ ही साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा लगभग 50 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष होने वाली फसलों की क्षति को रोका जा सकेगा, जिससे किसानों को 50 करोड़ रूपये का प्रतिवर्ष लाभ होगा।

Swatantra Dev Singh

इन कार्यों का भी किया गया लोकार्पण
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शिलान्यास के साथ साथ आज अयोध्या में 07 अद्द पूर्ण सिंचाई तथा बाढ़ कार्याे का लोकार्पण किया गया, जिनकी कुल लागत रू. 3350.41 लाख है। इन परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से लगभग 05 लाख कृषकों तथा जन सामान्य को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा लगभग 30 करोड़ रू. प्रतिवर्ष होने वाली फसलों की क्षति को रोका जा सके, जिससे किसानों को रू. 30 करोड़ का प्रतिवर्ष लाभ हो रहा है। जनपद अयोध्या के तहसील रुदौली के अंतर्गत रौनाही तटबन्ध के आबादी के तरफ वर्षा काल में जल भराव के निराकरण हेतु ग्राम नैपुरा के समीप पम्पिंग स्टेशन स्थापित करने की परियोजना से रौनाही तटबन्ध के किमी. 13.350 पर रामशरनदासपुर ड्रेन की जल निकासी है।

Swatantra Dev Singh

ये अतिथिगण रहे उपस्थित
पम्पिंग स्टेशन पर ड्रेन का कैचमेंट एरिया 5010 हेक्टेयर है। तटबन्ध के कन्ट्री साइड में लगभग 855.00 हे. भूमि बाढ़ अवधि में जल प्लावन से प्रभावित होती है, जो कि सुरक्षित होगी। परियोजना लागत रू. 1419.09 लाख की दिनांक 30.11.2021 को जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद् की स्थायी संचालन समिति की 54वीं बैठक में स्वीकृत हुई। इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव, विधायक बीकापुर डा. अमित सिंह चौहान, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: पिछली सरकार पर नन्दी का हमला, कहा- इन्होंने अहिल्याबाई के गौरवशाली इतिहास को दबाने एवं छिपाने का कार्य किया…

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles