27 C
New Delhi
Monday, July 7, 2025

बच्चों के लिए कितना खतरनाक है HMPV वायरस? जानिए इससे होने वाली परेशानियां, ये है बचाव के तरीके!

देश भर में HMPV इन्फेक्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इससे संक्रमित होने का डर हर किसी को सता रहा है, हालांकि खास सावधानी रखी जाए तो आप इससे संक्रमित होने से बच सकते हैं। बता दे एचएमपीवी एक वायरल इंफेक्शन है जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। खासकर यह बच्चे और बुजुर्गों पर ज्यादा अटैक करता है। यह वायरस आमतौर पर सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्या पैदा करता है। तो चलिए जानते हैं, इससे होने वाली परेशानियों के बारे में तो और आखिर यह हो जाए तो इससे निदान कैसे पाया जा सकता है?

क्या होता है HMPV?
सबसे पहले हम यह बात कर लेते हैं कि आखिर एचएमपीवी वायरस होता क्या है? बता दे एचएमपीवी ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस है जो एक वायरल इंफेक्शन है। यह सीधे आपके श्वसन तंत्र पर अटैक करता है। यह उन लोगों को ज्यादा अटैक करता है जिनकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है। जैसे बच्चे बुजुर्ग इनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। बता दे एचएमपीवी वायरस से कई शारीरिक समस्याएं भी हो सकती है।

hmpv virus symptoms

इससे होने वाली समस्या कुछ इस प्रकार है।

  1. बता दे एचएमपीवी वायरस निमोनिया का कारण बन सकता है। इसमें आपको फेफड़ों में सूजन और जलन होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  2. साँस लेने में भी आपको परेशानी होने लगती है।
  3. वहीं निमोनिया की स्थिति में आप तुरंत अस्पताल जाए और डॉक्टर को दिखाएं।
  4. यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही अस्थमा की समस्या है, यानी कि अस्थमा से ग्रसित लोगों को एचएमपीवी इन्फेक्शन जल्दी होता है। एचएमपीवी इंफेक्शन से अस्थमा के लक्षण और भी बढ़ सकते हैं, इसमें सांस लेने में ज्यादा मुश्किल और छाती में कसाव महसूस होने लगता है।
  5. बता दें, एचएमपीवी के कारण ब्रोंकाइटिस हो सकता है। दरअसल, इसमें आपको श्वसन नलिकाओं में सूजन होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा खांसी, सांस लेने में मुश्‍क‍िल और फेफड़ों में बलगम जैसे दिक्कत भी आ सकती है।

किन पर करता है अधिक अटैक?
यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक अटैक कर सकता है। दरअसल, जिनकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है। यह उन लोगों को अपनी तरफ ज्यादा खींचता है। यह एक तरह से कोरोनावायरस की तरह ही है लेकिन थोड़ा सा अलग है जिन्हें पहले से ही शवसन संक्रमण है, उन्हें एचएमपीवी भी होने पर वेंटीलेटर की जरूरत भी पड़ सकती है ऐसे में आप इस दौरान खास ख्याल रखें।

hmpv virus symptoms

ऐसी स्थिति में डॉक्टर से करें संपर्क

  1. यदि आपको बुखार खांसी और सांस लेने में परेशानी महसूस हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. इसके लक्षण ऐसे हैं यदि बच्चों को सांस लेने में गंभीर समस्या हो रही हो या फिर किसी मरीज को सीने में दर्द हो रहा हो या फिर उसे भारी पर महसूस होने लगा हो।
  3. यदि मरीज 5 से 7 दिनों तक ठीक नहीं हो पा रहा हो तो आप तुरंत अस्पताल जाए।
  4. इसके अलावा आपका बुखार 101 डिग्री से लेकर ज्यादा हो तो भी आप जल्द ही अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवा।

hmpv virus symptoms

आइए जानते हैं कि आखिर एचएमपीवी से बचाव कैसे किया जा सकता है?

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले बार-बार अपने हाथों को धोना चाहिए।
  2. इसके अलावा बाहर निकलने से पहले मास्क पहनना चाहिए इसे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
  3. इसके अलावा अपने शरीर को हाइड्रेट रखें पर्याप्त पानी पिए और अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखें, ताकि इन्फेक्शन लड़ने की क्षमता बढ़ सके।
  4. इसके अलावा यदि आपको पहले से ही श्वास संबंधी समस्या है तो अपने डॉक्टर से नियमित इसकी जांच करवाई। श्वास संबंधी लोगों को एचएमपीवी वायरस जल्दी घेरता है।

नोट: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है। अधिक से अधिक जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें। ‘सम्पूर्ण न्यूज’ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles