30.7 C
New Delhi
Wednesday, July 30, 2025

क्या सच में रीना रॉय की बेटी हैं सोनाक्षी सिन्हा? शत्रुघ्न सिन्हा से रहा था 8 साल का अफेयर, इसलिए नहीं हो सकी शादी!

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री रही है जहां पर अक्सर अफवाहें उड़ती रहती है। एक ऐसा भी वक्त था जब मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय को लेकर यह खबर सामने आई थी कि सोनाक्षी रीना रॉय की बेटी है। इसके पीछे का कारण यह बताया जाता था कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी कि शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का एक समय पर अफेयर रहा था जिसके बाद उनके घर सोनाक्षी का जन्म हुआ, हालांकि बाद में इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय साझा की थी। तो चलिए जानते हैं आखिर रीना रॉय और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता क्या है और इस पर उन्होंने क्या कहा था?

ऐसे उड़ी थी सोनाक्षी और रीना रॉय की अफवाह
दरअसल, अफवाह यहां से शुरू होती है जब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की और पहली फिल्म से सफलता के झंडा गाढ़ दिए। पहली फिल्म में सोनाक्षी की शक्ल देखकर हर कोई हैरान रह गया था। उनके लुक्स और कद काठी सब कुछ रीना रॉय के जैसा लग रहा था। उनकी शक्ल भी हूबहू रीना रॉय की तरह दिखाई दी। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया से लेकर हर तक यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है।

sonakshi

जब यह मामला काफी बढ़ गया तो खुद सोनाक्षी सिन्हा ने इस पर कहा था कि, उनकी शक्ल केवल उनकी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखती है। उन्होंने ये भी बताया था कि, वही जब यही सवाल रीना राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, “यह सब तो जिंदगी के इत्तेफाक होते हैं, उनकी मां और जितेंद्र की मां भी देखने में जुड़वा बहने लगती है।” रीना ने कहा था कि, “सोनाक्षी का चेहरा उनकी मां पूनम सिन्हा से मिलता है। ‘दबंग’ में सलमान खान ने सोनाक्षी को एक खास भारतीय लुक दिया था और सोनाक्षी से उनका चेहरा मिलने का यह एक कारण हो सकता है।

8 साल रहा शत्रुघ्न और रीना रॉय का अफेयर
बात करें रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर के बारे में तो 70 और 80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय इंडस्ट्री के टॉप कलाकार हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। ये दोनों उन दिनों फैंस से लेकर डायरेक्टर की पहली डिमांड हुआ करते थे। इन दोनों ने कालीचरण ,आशा, जानी दुश्मन, अपनापन और नसीब जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि फिल्मों में काम करने के दौरान रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा एक दूसरे के नजदीक आ गए और उनके अफेयर की चर्चा पूरे इंडस्ट्री में छा गई। हालांकि किसी कारणवश इन दोनों की शादी नहीं हो पाई।

sonakshi

इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा से शादी रचा ली तो वही रीना रॉय ने भी एक्टर का साथ छोड़ दिया। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचाकर भारत को ही अलविदा कह दिया। लेकिन बेटी के जन्म के बाद रीना और मोहसिन एक दूसरे से आग हो गए। कुछ साल पहले रीना रॉय भारत लौट आई है और वह अपनी बेटी के साथ मुंबई में ही रहती है।

सोनाक्षी सिन्हा का करियर
बात करें सोनाक्षी के करियर के बारे में तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से सोनाक्षी हर तरफ छा गई थी। इसके बाद उन्होंने राउडी राठौर, आर राजकुमार, दबंग 3, डबल एक्सेल, शिवम, सन ऑफ़ सरदार, लुटेरा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शादी के बाद फिलहाल वह अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई। बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में जहीर इकबाल के साथ 7 फेरे लिए थे। जाहिर से शादी करने से पहले सोनाक्षी का नाम शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सलमान खान और बंटी सचदेव के साथ जुड़ा था।

sonakshi

ये भी पढ़ें: माता-पिता की मौत, पत्नी से तलाक, बेटी से दूरी, अंदर से टूट गए थे मुकुल देव, जानिए कितने करोड़ के मालिक थे?

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles