34 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

Health Tips: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ‘कच्चे प्याज’? सेहत के लिए होते है नुकसानदायक!

हमारे भोजन में प्याज सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्यादातर लोग सलाद के रूप में भी प्याज को लेना पसंद करते हैं। वहीं गर्मियों में लोग कच्चे प्याज खाने के शौकीन होते हैं। दरअसल कच्चे प्याज की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में लोग कच्चे प्याज का सेवन करना पसंद करते हैं। कच्चा प्याज खाने से आपको कई समस्याओं से राहत भी मिलती है जिसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में तक शामिल है। हालांकि कच्चे प्याज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकते हैं। जी हां कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कच्चे प्याज खाने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आखिर किन्हे कच्चा प्याज खाना नहीं चाहिए और इससे शरीर के होने वाले नुकसान से बचना चाहिए?

सर्दी खांसी से ग्रसित
दरअसल, जिन लोगों को सर्दी खांसी की समस्या होती है उन्हें कच्चे प्याज खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज खाने से शरीर में कफ बढ़ता है जिससे आपको पहले से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप जुकाम जैसी बीमारी का भी सामना कर रहे हैं तो आपको कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना आपके शरीर पर इसका उलटा असर देखने को मिलता है.

onion

पाचन से जुड़ी समस्या
यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो भी आपको प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल प्याज का सेवन करने से पाचन तंत्र में परेशानी आ सकती है। या आपको पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक यह सलाह दी जाती है कि, पाचन संबंधी समस्या लोगों को प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।

ठंडी चीजों से एलर्जी
यदि आपको किसी भी तरह की ठंडी चीजों से एलर्जी है तो फिर आप प्याज से तौबा तौबा करिए। दरअसल जिन लोगों को ठंडी चीजों से एलर्जी होती है उन्हें भी कच्चे प्याज को अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि आप प्याज का सेवन करते हैं तो आपको पहले से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

onion

स्किन एलर्जी वाले रहे दूर
यदि आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी है तो भी आपको कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो आप की स्किन एलर्जी को पहले से ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए यदि आपको किसी भी तरह का त्वचा संबंधित रोग है तो आपको कच्चा प्याज खाने नहीं चाहिए। कच्चा प्याज खाने से पहले आप अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले ताकि आपके शरीर को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

नोट: यहां पर बताई गई बातें आम जानकारियों पर आधारित है। यह किसी भी तरह से योग्य राय का विकल्प नहीं है। अधिक से अधिक जानकारी के लिए अपने विशेषज्ञ से परामर्श करें। ‘सम्पूर्ण न्यूज’ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: Health tips : Olive Oil से सेहत को मिलते हैं 10 हैरतंगेज फायदे

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles