-4.6 C
New York
Thursday, January 16, 2025
spot_img

यातायात पुलिस के कर्मियों को दिया गया स्पीड लेजर गन।

यातायात पुलिस द्वारा शाखा के कर्मियों को दिया गया स्पीड लेजर गन का प्रशिक्षण व शहर के विभिन्न स्थानों व मुख्य मार्गों से हटवाया गया अतिक्रमण।

Uttar Pradesh बहराइच। जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के क्रम में यातायात प्रभारी अनेन्द्र यादव व यातायात पुलिस में कार्यरत समस्त उप निरीक्षकगण को स्पीड लेजर गन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके द्वारा मार्गों पर निर्धारित गति से अधिक गति से चलाने वाले वाहनों की स्पीड को माप कर सम्बन्धित चालक वाहन के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा सकेगी।

जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। ज्ञातव्य है कि 09 सीटर या उससे अधिक सीटिंग क्षमता के वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे पर 100 किलो मीटर प्रति घण्टा, चार लेन हाइवे पर 90 किलो मीटर प्रति घण्टा और नगरपालिका या नगरनिकाय के तहत आने वाली सड़को पर 60 किलो मीटर प्रति घण्टा तय की गयी है। वहीं मालवाहक वाहनों के लिए यह स्पीड क्रमश: 90 किमी प्रति घण्टा और 60 किमी प्रति घण्टा तय की गई है।

उक्त के अतिरिक्त यातायात प्रभारी द्वारा अपने टीम के साथ अग्रसेन चौक से डीगिहा तिराहा चित्रगुप्त चौक तक अवैध तरीके से पटरी कब्जा कर यातायात अवरुद्घ किए हुए ठेला दुकानदारों को हटवाया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles