नवनियुक्त पदाधिकारियों की कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हर वार्ड में सम्पर्क करेंगे कांग्रेसजन।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक।

Sachin Chaudhary अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या की नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में संपन्न हुई। बैठक का अध्यक्ष्ता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा संचालन उपाध्यक्ष कविंद्र साहनी ने किया। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने नव नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए वार्ड स्तरीय जनसंपर्क तथा बैठक का कार्यक्रम करेगी। पूरे महानगर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाना हमारा लक्ष्य है तथा हम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को महानगर से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए समाज के अंतिम आदमी तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष करण त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ ,अरुण साहू ,जिओ हैदर फ्लावर नकवी, डीएन वर्मा, मनीष सिंह ,मंसूर खान, शालिनी पांडे, जय मंगलदास, हनुमान प्रसाद मिश्र, पंकज सिंह, रमेन्द्र मोहन मिश्रा, पंकज जयसवाल, राजेश कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद बसीर, गुड्डू आकाश सिंह राणा, अशोक राय, ताज मोहम्मद ज्योति श्रीवास्तव, अभ्युदय प्रताप सिंह, सरजू प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply