GAUTAM BUDH NAGAR पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान।

गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया।

टीम ने गांवों, सोसाइटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में जाकर महिलाओं से बातचीत की। उन्हें महिला सशक्तिकरण उनके खिलाफ होने वाले अपराधों और सरकार की विभिन्न योजनाओं (जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना) के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

महिला सुरक्षा टीम ने सभी महिलाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट दिए और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इनमें महिला हेल्पलाइन (1090), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), साइबर हेल्पलाइन (1930), आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और वन स्टॉप सेंटर (181) शामिल हैं।

महिलाओं को समझाया गया कि अगर उन्हें किसी भी तरह की समस्या हो तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply