प्रतिबंधित प्लास्टिक से जागरूक शहर : नगर आयुक्त

निगम चला रहा है प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव, सामाजिक संस्थाएं कर रही है सहयोग, वसुंधरा शीघ्र बनेगा प्लास्टिक फ्री जोन।

Sachin Chaudhary Ghaziabad नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की योजना के क्रम में हर घर को प्लास्टिक बहिष्कार के लिए जागरूक किया जा रहा है यहां तक की स्कूलों में भी गाजियाबाद नगर निगम जन जागरूकता के माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरुक कर रहा है, गाजियाबाद नगर निगम अभियान के रूप में भी शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का कार्य कर रहा है कई स्थानों पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जाती है, सभी जोन में रोस्टर के क्रम में अभियान चल रहा है, गाजियाबाद नगर निगम की कार्यशैली सफल होती दिखाई दे रही है कई सामाजिक संस्थाएं जो की वसुंधरा में है जिनके द्वारा गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग किया जा रहा है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार शहर वासियों को प्लास्टिक बहिष्कार के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसमें वसुंधरा जॉन में वृद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान चल रहा है

रामप्रस्थ ग्रीन सोसाइटी, शिप्रा सृष्टि सोसायटी, एस जी होम सोसाइटी, व अन्य कई सोसाइटी जागरूक

निवासी एक स्थान पर प्लास्टिक को एकत्र करते हैं तथा गाजियाबाद नगर निगम या अन्य सामाजिक संस्थाओं को सौंप देते हैं यह प्रक्रिया न केवल शहर को जागरुक कर रही है बल्कि वसुंधरा जोन को पूर्णता प्लास्टिक फ्री करने की राह में सबसे आगे दिखाई दे रही है।

अर्चना प्रमोद रामप्रस्थ ग्रीन वैशाली की निवासी है जिनके द्वारा बताया गया कि रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के क्रम में लगातार कार्यवाही जागरूक क्षेत्रीय निवासी कर रहे हैं तथा हर घर से निकलने वाले प्लास्टिक को गाजियाबाद नगर निगम को सौप जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर कपड़े के बने थैले भी वितरित किए गए हैं बाजार जाने वाली ग्रहणियों को कपड़े के थैली इस्तेमाल करने के लिए अपील भी की जा रही है इस कार्य में नीलू देवांश श्वेता कंचन व अनेकों संस्थाओं का सहयोग भी निगम को प्राप्त हो रहा हैl

नगर आयुक्त द्वारा जागरूक शहर निवासियों को कार्य करते देखा उनके कार्यों की प्रशंसा की गई वसुंधरा के अंतर्गत चल रहे अभियान को पूरे शहर में पांचों जोन में चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मोटिवेट किया गया वसुंधरा की सोसाइटी में जिस प्रकार प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव चल रही है इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी जन जागरूकता के माध्यम से प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव चलाई जाए संबंधित को निर्देश दिए गए वसुंधरा जोन आने वाले समय में प्लास्टिक फ्री जोन बनेगा जिस पर हर नागरिक कार्य कर रहा है हर घर से प्लास्टिक एकत्र कर निगम को सौप जा रहा है गाजियाबाद नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए अपील की गई है उक्त कार्य में जनप्रतिनिधि गण तथा पार्षद भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो सराहनीय है।

Leave a Reply