जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना किया है तब से उनके ऊपर गाज गिरती नजर आ रही है। जी हां.. पार्टी एक के बाद एक मुसीबत का सामना कर रही है। अब इन सब के बीच में आम आदमी पार्टी के नाम पर जीत हासिल करने वाली दिल्ली नगर निगम की एकमात्र किन्नर पार्षद बॉबी किन्नर ने भी आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर नवगठित ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ में शामिल होने का फैसला लिया। तो चलिए जानते हैं बॉबी किन्नर ने आखिर ‘आप’ को क्यों छोड़ा?
आप के भरोसे हासिल की थी ऐतिहासिक जीत
बता दें, बॉबी किन्नर सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के वार्ड 43 सुल्तानपुरी-A से पार्षद बनी थी। बॉबी किन्नर ने साल 2022 के MCD चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति में एक नया अध्याय शुरू किया था। वे दिल्ली की राजनीति में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली प्रतिनिधि बनी। पिछले कुछ दिनों से खबर सामने आ रही थी कि वह अपनी पार्टी से नाराज है। हालांकि अब यह पूरी तरह से खुलासा हो चुका है कि उन्होंने पार्टी को भी टाटा बाय-बाय का दिया।
विवादों में भी रही बॉबी किन्नर
बता दे बॉबी किन्नर का नाम पहली बार सुर्खियों में नहीं रहा। इससे पहले वह विवाद के कारण भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, उन पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप लगा था। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी वरुण ढाका ने शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बॉबी के खिलाफ सुल्तानपुरी थाना को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। बता दें, अदालत के आदेश के बाद सुल्तानपुरी थाना ने बॉबी किन्नर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस दौरान बॉबी राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंची थी।
नई पार्टी ने किए कई दावे
वही बात करें नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के बारे में तो यह पार्टी दिल्ली में पारदर्शी और विकासोन्मुख राजनीति का दावा कर रही है। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि, वे जमीन स्तर पर लोगों की समस्या को सुलझाएंगे और वंचित समुदायों को आवाज देने के काम करेंगे।
कइयों ने छोड़ा ‘आप’ का साथ
बता दे यह पहला मौका नहीं है जब किसी ने ‘आप’ का साथ छोड़ा हो। बीती 17 मई को पार्टी के 15 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर एक नई राजनीतिक पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का गठन किया। अब ऐसे में इस पार्टी में बॉबी किन्नर का नाम भी शामिल हो गया। पिछले दिनों कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली से दूर पंजाबी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। यही वजह थी कि कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी जिसके बाद उन्होंने एक अलग ही समूह खड़ा कर लिया।
ये भी पढ़ें: डेलिगेशन विवाद: कांग्रेस के पास कई चेहरे! फिर BJP ने शशि थरुर को ही क्यों चुना? जानें इसके पीछे का राज!