22.2 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

भाजपा के पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने किया भव्य रोड शो।

अनिल चौहान दिल्ली। “पूर्वी दिल्ली भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का एक और भव्य रोड शो l “विनोद नगर में रोड शो का आयोजन l पूर्वी दिल्ली भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का आज विनोद नगर में विशाल रोड शो का आयोजन हुआ। जिसका प्रारंभ स्थान श्री शिव मंदिर वेस्ट विनोद नगर, मिश्रा चौक, रविवार बाजार डी ब्लॉक, नालंदा चौक, श्री बद्रीनाथ मंदिर, श्री गौरी शंकर मंदिर चौक पर समाप्त हुआ। इस विशाल रोड शो में क्षेत्रीय जनता ने पुष्प वर्षा के साथ-साथ जोर-जोर से हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में नारे लगाकर हर्ष मल्होत्रा को अपना आशीर्वाद दिया। इस भव्य और विशाल रोड शो के कार्यकम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विजेंदर गुप्ता, लोकसभा प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, लोकसभा सह संयोजक लता गुप्ता, मयूर बिहार जिलाध्यक्ष विजेंद्र धामा, निगम पार्षद रवि नेगी, संजीव सिंह, रेणू चौधरी, शशि चाँदना और नीरज शर्मा जिला महामंत्री मयूर विहार एवम् यात्रा प्रमुख, मयूर विहार ज़िला मीडिया संयोजक अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles