20.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

Delhi भाजपा अध्यक्ष अलीपुर आग दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मिले।

मृत एवं घायलों मजदूरों को सहायतार्थ राशि जारी की।

Sachin Chaudhary Delhi दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अलीपुर जा कर कल दुर्घटनाग्रस्त एक पेंट फैक्ट्री में मृत 11 मजदूरों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों से मिले। भाजपा नेता ने कहा है की यह घटना दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का परिणाम है और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतू इस दुर्घटना की जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की यह जांच का विषय है की आखिर कैसे एक इतनी खतरनाक फैक्ट्री इतनी आबादी के क्षेत्र में चल रही थी। सचदेवा ने भाजपा की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को अंत्येष्टि सहयोग में 50 हजार एवं घायलों के इलाज में सहयोग के लिए 25 हजार की सहायता राशि की घोषणा की। कुछ लोग जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं दिल्ली भाजपा उनकी मदद की व्यवस्था कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि दिल्ली सरकार मृतकों के परिजन को 25 लाख रुपए और घायलों को 10 लाख रुपए मुआवज़ा दे। उन्होने कहा की दिल्ली भाजपा के उत्तर पश्चिम जिले के अध्यक्ष सत्यनारायण गौतम मृत एवं घायल मजदूरों को सहायतार्थ उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles