15.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

डीएफओ ने वन क्षेत्र रुपईडीहा रेंज का किया निरीक्षण।

बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने रुपईडीहा रेंज वन क्षेत्र के कई क्षेत्रों दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने उपस्थित वन कर्मियों को वन विकास से संबंधित कई बातों पर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न वृक्षारोपण स्थलों, हरित पट्टी, नर्सरी कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वनों का विकास कार्य सही रूप से हो रहा है। वन क्षेत्र का विकास कार्य सर्वोत्तम है। आगे और कार्य भी करवाया जाएगा। जिससे वनों का और विकास हो। डीएफओ ने वन रेंज के स्टाफ के साथ पैदल गस्त भी किया। साथ ही उन्होंने वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए तथा समस्त वानिकी कार्यों को ससमय पूरा करने के लिए दिशा निर्देश भी दिएl निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव, अब्दुल्लागंज वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय राणा, वन दरोगा अरशद खान व अनंतराम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles