GAUTAM BUDH NAGAR पुलिस कमिश्नरेट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। 

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में एक व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत फायर सर्विस यूनिट ने कुल 28 भवनों का निरीक्षण किया और लगभग 566 लोगों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर। अभियान के दौरान 19 स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इन संस्थानों में लगभग 444 छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उन्हें अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन स्थिति में कैसे व्यवहार करना है और भवन से सुरक्षित निकलने के मार्गों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

होटल और सरकारी भवन। इसके अलावा 6 होटलों और 3 महत्वपूर्ण सरकारी भवनों का भी निरीक्षण किया गया। इन स्थानों पर लगभग 122 लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

Leave a Reply