22.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

गोमती गौरव यात्रा” के लिए गोमती अभियान

गोमती गौरव यात्रा” के लिए गोमती अभियान की टीम जमीनी हकीकत जानने के लिए घाटों तक पहुंची।

UP Lucknow: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांगिक संगठन लोक भारती के कार्यकर्ता गोमती नदी के आस्तित्व को बचाने के लिए और नदी के जल को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आगामी दिनों में लखनऊ में “गोमती गौरव यात्रा” भी प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य गोमती नदी के साथ-साथ नदी के सभी घाटों को भी साफ सुथरा व नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करना है।इस सम्बन्ध में शुक्रवार को लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह जी के नेतृत्व में गोमती अभियान के संयोजक अनिल सिंह, सदस्य राकेश कुमार रावत, शिवसागर सिंह चौहान, रैथा के पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह के साथ “गोमती गौरव यात्रा” के लिए गोमती नदी के घाटों पर जाकर वहां की जमीनी हकीकत को देखा, नदी के जलस्तर व कितनी साफ सफाई है इस सम्बन्ध में भी स्थानीय लोगों से चर्चा किया, साथ ही आगामी दिनों में प्रस्तावित गोमती गौरव यात्रा के मार्ग का चयन भी किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles