कर्मवीर को लखनऊ विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

बहराइच। कैसरगंज के ग्राम उमरी निवासी कर्मवीर सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त हुई है। कर्मवीर सिंह सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी मऊ में मनोविज्ञान विषय के फअसिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह उपाधि साइकोसोशल प्रेडिक्टर्स आफ ग्रिट इन सिविल सर्विसेज एस्पियरेंट्स विषय पर प्राप्त हुई है। उनके शोध निर्देशक प्रोफेसर पीसी मिश्र हैं। उनके बाबा डॉ. अवध नरेश सिंह अवधेश प्रसिद्ध साहित्यकार हैं तथा चाचा मनोज कुमार सिंह तहसील कैसरगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। कर्मवीर की इस सफलता पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी की प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह सहित कार्यालयाधीक्षक राजवंत सिंह, मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह व धर्मवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।