30.5 C
New Delhi
Sunday, July 20, 2025

खेत की रखवाली को गए किसान को मगरमच्छ ने चबाया

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, नहर से आकर धान के खेत में पहुंचा मगरमच्छ 

बहराइच। एक किसान सोमवार शाम को खेत में लगे धान के फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी नहर से निकले मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र तालुकदार किसान है। किसान के खेत में धान लगा हुआ है। सोमवार शाम को वह फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहा था। शाम छह बजे के आसपास खेत जाते समय नहर से निकले मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर घायल कर डिगा। किसान ने संघर्ष कर जन बचाई। गांव के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टर के मुताबिक किसान के पीठ और हाथ में मगरमच्छ ने नोचा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि स्थिति सामान्य है। सर्जन चिकित्सक की ओर से इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles