GAUTAM BUDH NAGAR पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।

 

गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की फायर सर्विस यूनिट ने आज कुल 17 भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान 733 लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

शैक्षणिक संस्थान: 8 स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में 672 लोगों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।

होटल: 7 होटलों में 51 लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

सरकारी भवन: 2 महत्वपूर्ण सरकारी भवनों का निरीक्षण किया गया और 10 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।

सभी उपस्थित लोगों को भवन में लगे अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply