22.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

महाशिवरात्रि पावन पर्व पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

महाशिवरात्रि पावन पर्व पर शिवेश्वर धाम मन्दिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों श्रदालुओ ने शिवेश्वर मन्दिर मे किया जलाभिषेक।

UP कैसरगंज बहराइच। शिवेश्वर धाम मंदिर बरखुरद्वारपुर चौराहे पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही शिवभक्तो की भारी भीड़ जमा हो गयी। प्रशासन चुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रदालुओ ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में हनुमान मंदिर तिराहे से सैकड़ो की संख्या में भक्त शिवध्वज लेकर गाजे बाजे के साथ हर हर महादेव के गगन भेदी उद्घोष के साथ शिवेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लोक मंगल की कामना की। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। एसडीएम पंकज दीक्षित,क्षेत्राधिकारी रुपेन्द्र गौड़ प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह पूरी मुस्तैदी से मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता, सुबेद वर्मा, विवेक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह,नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट, गुलाब सिंह, प्रफुल्लराज सिंह, रीतेश श्रीवास्तव,सुभाष सिंह, सहित सैकडो श्रदालु मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles