दो किलो दो सौ ग्राम चरस कीमत करीब 60 लाख रूपये के साथ एक गिरफ्तार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक विजय कुमार महिला उप निरीक्षक रौशनी वर्मा,हेड कांस्टेबल मुलायम यादव,कांस्टेबल सन्दीप चौहान,महिला कांस्टेबल प्रिया पाण्डेय व एसएसबी के निरीक्षक जीडी सत्येन्द्र कुमार सिंह,सदानन्द कलिता,सत्यावती,पूजा कुमारी,दिया कलिता,अनुज कुमार मय डाग रिकी की संयुक्त टीम द्वारा चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिग के दौरान सीता घर्ति पत्नी वर्ण घर्ति निवासी प्रथा उत्तरगंगा वार्ड नंबर पांच जिला रुकुम पूर्व राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी से 02 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुआ जो अभियुक्ता द्वारा बाडी फिटिग किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0415/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्तगण उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।