35.3 C
New Delhi
Thursday, May 15, 2025

रतन टाटा का निधन एक युग का अन्त है : नन्दी

रतन टाटा का निधन एक युग का अन्त है : नन्दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विश्व के प्रख्यात उद्योगपति टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जारी विज्ञप्ति में मंत्री नन्दी ने कहा कि टाटा समूह को देश के सफल व प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह के रूप में स्थापित करने वाले शीर्षतम उद्यमी के साथ ही अपने व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने वाले टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का निधन एक युग का अन्त है।

उन्होंने सफलता की यात्रा का आरम्भ अपनी ही कंपनी टाटा स्टील में एक सामान्य कर्मचारी के रूप में किया। अपनी लगन, मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता से टाटा समूह को उपलब्धियों के शिखर पर पहुंचा दिया।

उन्हीं की प्रेरणा से टाटा समूह व्यापार के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है। समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का एहसास उनकी विशेषता थी और यही कारण था कि कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 प्रतिशत सामाजिक सरोकारों हेतु दान कर दिया।

मंत्री नंदी ने कहा कि आज रतन टाटा के निधन से उद्योग जगत में एक शून्य उभरा है जिसकी भरपाई असंभव है! उन्होंने अपने पीछे जो समृद्ध विरासत छोड़ी है वह उनके नाम और काम को सदियों तक जिन्दा रखेगा

Related Articles

22,000FansLike
1,578FollowersFollow
160SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles