22.1 C
New Delhi
Wednesday, February 5, 2025

UP आर्चरी प्रतियोगिता में तीसरे दिन प्रयागराज ज़ोन का रहा दबदबा

आर्चरी प्रतियोगिता में तीसरे दिन प्रयागराज ज़ोन का रहा दबदबा।

मसौली-बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पी ए सी बाराबंकी मे चल रही 4 दिवसीय आर्चरी प्रतियोगिता के तीसरे दिन 30 और 50 मीटर पुरषों की प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 12 जोनो की टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रयागराज ज़ोन की टीम के कुशल खिलाड़ी सौरव मौर्य 327 अंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत कुल 1208 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। आरक्षी राहुल मणि के 330 अंको के योगदान से कुल 1165 अंक अर्जित कर पीएसी मध्य जोन द्वितीय स्थान बनाने में कामयाब रहे। वही प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन तीसरे स्थान पर रही जिसमे पूर्वी जोन के खिलाड़ी जयदीप कुशवाहा का 324अंको का योगदान रहा।प्रतियोगिता में पुरुषो की श्रृंखला में पीएसी मध्य जोन के खिलाड़ी आरक्षी राहुल मणि 330 अंको के साथ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहे। बुधवार को महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में कानपुर जोन की महिला आरक्षी भूमि कुमारी के 295 अंको की मदद से कानपुर जोन कुल 1038 अंक पाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। मेरठ जोन 607 अंको के साथ दूसरे स्थान तथा लखनऊ जोन 586 अंको के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा करने में सफल रही। प्रतियोगिता में महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में प्रयागराज जोन की महिला आरक्षी एवं खेल कोटे से भर्ती दीपिका पांडे अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 326 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही। कानपुर जोन की महिला आरक्षी प्रीति चौधरी एवं भूमि कुमारी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल हुई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles